biodatamaker
✕

टीवी क्वीन एकता कपूर ने की जटिल रिश्तों पर बात!

Updated: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (15:56 IST)
टीवी क्वीन एकता कपूर जो हाल ही में एक बच्चे की मां बनीं है वह एक प्रसिद्ध भारतीय लेखिका और पत्रकार अनुपमा चोपड़ा से जटिल रिश्तों के बारे में बात करते हुए नजर आई। अनुपमा ने एकता के साथ उनके बंगले और ऑफिस में एक दिन बिताया, जहाँ वे अपनी दिनचर्या के बारे में बातें करते हुए नजर आईं, कि कैसे वह अपने काम और व्यक्तिगत जीवन को संभालती है और साथ ही मां बनने के बाद आए बदलाव के बारे में भी एकता ने दिल खोलकर बात की। इस खास बातचीत के दौरान, अनुपमा ने एकता की और भी खासियतों के बारे में पता लगाया।


एकता कपूर और अनुपमा चोपड़ा के साथ दिग्गज अभिनेता रोनित रॉय और मोना सिंह भी मौजूद थी जो इन दिनों ऑल्ट बालाजी की वर्तमान वेब सीरीज कहने को हमसफर हैं 2 के साथ सुर्खियों में बनी हुई है। जहां पहले सीजन ने अपने दर्शकों की नब्ज पकड़ ली थी, वहीं दूसरे सीजन में प्यार और जिंदगी से परे एक दिलचस्प पहलू पेश किया गया है। एकता ने ये भी बताया कि कैसे लाखों महिलाए इन पात्रों के साथ खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रही है और श्रृंखला को देखने के लिए एप डाउनलोड कर रहे है।
 
इस ड्रामा को विकसित करने की प्रेरणा के बारे में बात करते हुए, एकता ने कहा कि एक आजाद विचार रखने वाली महिला से प्यार करना आसान है। लेकिन उस से शादी करना पूरी तरह से अलग है और इस शो में वही दर्शाया गया है। इस सीजन में दिखाया जाएगा कि कैसे दिल जो चाहता था उसने वो हासिल किया लेकिन क्या वे इससे खुश रह पाएंगे? श्रृंखला नाजुक रूप से परिपक्व रिश्तों की जटिलताओं को बुनती है।
 
अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, अनुपमा चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, @ektaravikapoor वर्तमान में टेलीविजन पर 8 सीरियल, प्रोडक्शन में 4 फिल्में, @altbalajiApp पर 30 शो है और 170 शो पर काम चल रहा है! वह एक माँ भी है। मैंने उस दिन यह पता लगाने की भी कोशिश की, कि उनकी महाशक्ति क्या है! इसके साथ ही #kehnekohumsafarhain के अभिनेता @monajsingh & @ronitboseroy भी हमारे साथ थे। मुझे बहुत मजा आया।

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख