• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ekta kapoor son ravie kapoor birthday party first photo viral
Written By
Last Updated : शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (16:07 IST)

एकता कपूर ने धूमधाम से मनाया बेटे रवि का पहला जन्मदिन, पहली बार दिखा चेहरा

एकता कपूर ने धूमधाम से मनाया बेटे रवि का पहला जन्मदिन, पहली बार दिखा चेहरा - ekta kapoor son ravie kapoor birthday party first photo viral
टीवी क्वीन एकता कपूर के बेटे रवि कपूर 27 जनवरी को एक साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर एकता कपूर ने अपने बेटे का चेहरा मीडिया को दिखाया है।
एकता कपूर ने रवि का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। उन्होंने रवि कपूर के जन्मदिन पर रविवार को एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। पार्टी अंधेरी के एक क्लब में रखी गई थी। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टारकिड्स पहुंचे। 
 
एकता कपूर के भाई और रवि कपूर के मामा तुषार कपूर भी बेटे लक्ष्य कपूर के साथ पार्टी में पहुंचे। इसके अलावा ईशा देओल अपनी बेटी राध्या के साथ पहुंचीं। वहीं रितेश देशमुख भी पत्नी जेनेलिया और दोनों बेटों राहिल और रियान संग नजर आए। 
 
आमतौर पर अपने बेटे को मीडिया के कैमरे से बचाती नजर आने वालीं एकता कपूर रवि को गोद में लेकर पहुंचीं। एकता ने बेटे को गोद में लेकर तस्वीरें भी खिचवाईं। एकता ने बेटे रवि को मीडिया से भी मिलवाया और सभी पेपराजी को हाय करने के लिए कहा। 
 
बता दें कि एकता ने रवि के सालभर का होने के बाद उसका चेहरा दिखाया है। अब तक एकता जब भी बेटे की फोटो शेयर करती थीं तो वह चेहरा हमेशा छिपाती थीं। लेकिन अब बेटे के बर्थडे पर उन्होंने अपने बेटे का चेहरा भी सभी को दिखा दिया है।  
ये भी पढ़ें
फ्लैट से वापस झुग्गी में पहुंचा 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का छोटा सलीम