biodatamaker
✕

लॉकडाउन के बाद एकता कपूर ने एक बार फिर जोश के साथ शुरू किया काम

Updated: बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (17:27 IST)
कोरोनावायरस की वजह से मनोरंजन उद्योग कुछ महीनों से ठप पड़ा था, लेकिन 'कंटेंट क्वीन' एकता कपूर लॉकडाउन के समय भी कई परियोजनाओं पर काम करने में व्यस्त थीं। दर्शकों की पसंद के बारे में असीम समझ रखने वालीं, एकता ने इस दौरान भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक फिल्म और एक वेब शो रिलीज़ किया है।

 
एकता लॉकडाउन के तुरंत बाद सभी आवश्यक मानदंडों और सावधानियों के साथ 'लाइट, कैमरा, एक्शन' के लिए तैयार थी। कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में अपने बहुप्रतीक्षित वेब शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' का ट्रेलर रिलीज़ किया है जिसने सभी प्रशंसकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है। 
 

ALSO READ: रिया चक्रवर्ती का बड़ा आरोप- ‘सुशांत अपनी ड्रग की आदत के लिए करीबी लोगों का इस्तेमाल करते थे’
 
वही, पिछले शुक्रवार को, उन्होंने एक अन्य सुपरहिट शो 'दिल ही तो है' का तीसरा सीजन और फिल्म 'डॉली किटी और वो चमके सितारे' को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया है।
 
मनोरंजन उद्योग के करीबी सूत्रों ने साझा किया, एकता लगातार दर्शकों को पसंद आने वाले नए कंटेंट को तलाशने में व्यस्त है। वह सभी प्लेटफार्म पर, विशेष रूप से ओटीटी पर छाई हुई हैं और सभी फॉर्मेट में अपना कंटेंट रिलीज कर रही हैं, इतना ही नहीं, इस लॉकडाउन में सीमित संसाधनों के साथ भी फिल्में या शो सहित मनोरंजन कर रही हैं।
 
एक तरफ जहां निर्माता प्रोजेक्ट्स के लिए संघर्ष कर रहे हैं, एकता कपूर परियोजनाओं और ताजा कंटेंट के साथ धूम मचा रही हैं। कंटेंट कंसम्पशन में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए, एकता ने दर्शकों की पसंद को बखूबी परख लिया है और उन्हें कस्टम मेड कंटेंट प्रदान कर रही हैं। चाहे वह फिल्में हों, वेब शो हों या टीवी सीरियल- वह पूरी तरह से अपने काम में व्यस्त हैं। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख