ramcharitmanas

जेल से रिहा हुए आर्यन खान, पिता शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रिसीव करने पहुंचे जेल

Updated: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (11:04 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में लगभग 26 दिन जेल में बिताने के बाद आखिरकार रिहा हो गए हैं। आर्यन खान के पिता शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि उन्हें रिसीव करने जेल पहुंचे थे। जेल से 28 दिन बाद आर्यन की रिहाई हुई है। 
 
 
आर्यन की रिहाई के बाद मन्नत में जश्न का माहौल है। शाहरुख का घर बीते दिन से ही लाइट से जगमगा रहा है। वहीं उनके फैंस मन्नत के बाहर जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। आर्यन खान का घर में स्वागत करने के लिए जबरदस्त तैयारियां की गई है।
 
बता दें कि बीते दिन आर्यन खान के बेल ऑर्डर की कॉपी समय पर आर्थर रोड जे नहीं पहुंची थी। जिसके कारण उन्हें बीती रात भी जेल में ही बिताना पड़ी थी। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे खुद उनके बेल ऑर्डर की कॉपी लेकर सेशन कोर्ट से जेल के लिए निकले थे। लेकिन वह शाम 5:30 बजे तक जेल नहीं पहुंच पाए थे।
 
शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स फिर खोला गया। जिसमें आर्यन की रिहाई के कागज भी थे। जेल अधिकारियों ने आर्यन की रिहाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर ‍दिया। 
 
बता दें कि आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी की टीम ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आर्यन पर आरोप है कि वह मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में होने वाली ड्रग्स पार्टी का हिस्सा बनने वाले थे। आर्यन के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख