shradh paksha
✕

आर्यन खान के सपोर्ट में आगे आए राज बब्बर, बोले- योद्धा का बेटा है, पलटकर करेगा लड़ाई

Updated: सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (18:37 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों काफी मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं। एनसीबी की टीम ने बीते दिनों आर्यन को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में ड्रग्स पार्टी के आरोप में हिरासत में लिया था। आर्यन इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। 

 
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही बॉलीवुड के कई सितारे उनके सपोर्ट में आगे आए हैं। रितिक रोशन, फराह खान, पूजा भट्ट, सुनील शेट्टी और सुचित्रा कृष्णमुर्ति जैसे कई सितारों ने खुलकर किंग खान के बेटे का सपोर्ट किया है। वहीं सलमान खान भी आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख के घर पहुंचे थे।
 
अब राज बब्बर भी आर्यन खान के सपोर्ट में आगे आए हैं। राज बब्बर ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और उनके बेटे का समर्थन करते हुए पोस्ट लिखा है। राज बब्बर ने लिखा, वे यहां आए, उन्होंने चीजों का सामना किया और उसमें सफलता भी हासिल की है। 
 
राज बब्बर ने लिखा, मैं शाहरुख खान को बहुत दिनों से जानता हूं। उनकी अच्छाईयों को जानता हूं, ये कठिनाईयां उन्हें हिला नहीं सकती। दुनिया उनके बेटे को मुश्किलों के जरिए सीख दे रही है। मुझे मामूल है कि वो एक योद्धा का बेटा है और वो जरूर पलटकर लड़ाई करेगा। उसके लिए मेरे दिल से दुआ है।

ALSO READ: ड्रग्स केस : आर्यन खान को अभी जेल में ही रहना होगा, 13 अक्टूबर को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई
 
गौरतलब है कि मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में एनसीबी की टीम ने छापेमारी करके ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे। एनसीबी ने आर्यन खान के साथ 7 और लोगों को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की थी।
 
एनसीबी की टीम ने घंटों पूछताछ के बाद आर्यन खान और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आर्यन और अन्य को एक बार फिर 24 घंटे के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था। अगले दिन वापस आर्यन को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उनकी हिरासत 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख