Daily Horoscope
✕

'दोबारा' में दो अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगी तापसी पन्नू

Updated: शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (16:39 IST)
एकता कपूर और अनुराग कश्यप नए जमाने की थ्रिलर 'दोबारा' लेकर आ रहे हैं। तापसी पन्नू स्टारर 'दोबारा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को इसकी रहस्यमयी दुनिया में रोलर कोस्टर की सवारी की शुरुआत कहा जा सकता है। तापसी पन्नू जहां फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगी, वहीं दर्शक उन्हें दो अलग-अलग लुक्स में फिल्म के सस्पेंस को आगे बढ़ाते हुए देखेंगे।  

 
अनुराग कश्यप की दोबारा वास्तव में अपनी तरह की एक 'टाइम ट्रैवल' कहानी है, जिसका सामना जल्द ही भारतीय दर्शक बड़े पर्दे पर करने वाले हैं। तापसी पन्नू जहां कई अनसुलझे रहस्यों की दुनिया में फंसी एक ऐसी भूमिका निभाती नजर आएंगी, वहीं दर्शक उन्हें दो अलग-अलग वर्ल्ड्स में घूमते हुए देखेंगे। 
 
फिल्म डबल-रोल व्यक्तित्व की खोज किए बिना पास्ट और प्रेजेंट में उनकी उपस्थिति के भ्रम को अलग-अलग रूप में कैप्चर करती है। जहां फिल्म में उनके आस-पास के रहस्यों के जवाब खोजने का संघर्ष होगा, वहीं यह देखना एक्साइटिंग होगा कि वह दोनों सिरों को कैसे पूरा करती हैं। 
 
पुरस्कार विजेता अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म प्रशंसित निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर और एकता आर कपूर की कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित है, जो बालाजी टेलीफिल्म्स और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस (एथेना) के तहत एक नई विंग है। यह फिल्म 19 अगस्त हो रिलीज होगी।
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख