sawan somwar

रूमानी अदाओं से दिव्या भारती ने बनाया फैंस को दीवाना, 19 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा

Updated: शनिवार, 5 अप्रैल 2025 (15:31 IST)
बॉलीवुड में दिव्या भारती को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपनी रूमानी अदाओं से दर्शको के बीच खास पहचान बनाई। 25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी दिव्या भारती ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1990 में रिलीज तेलगु फिल्म 'बोबली राजा' से की थी। 
 
बॉलीवुड में दिव्या भारती ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में रिलीज राजीव राय की फिल्म 'विश्वात्मा' से की। इस फिल्म मे दिव्या भारती पर फिल्माया गाना 'सात समंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई' दर्शको के बीच आज भी लोकप्रिय है।
 
वर्ष 1992 में ही दिव्या भारती की शोला और शबनम, दिल का क्या कसूर, दीवाना, बलवान, दिल आशना है जैसी कुछ फिल्में प्रदर्शित हुई। दीवाना के लिए दिव्या भारती को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1992 से वर्ष 1993 के बीच दिव्या भारती ने बॉलीवुड की 14 फिल्मों में काम किया जो आज भी न्यू कमर अभिनेत्री के लिए एक रिकॉर्ड है।
 
वर्ष 1992 में दिव्या भारती ने जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला के साथ शादी कर ली लेकिन शादी के महज एक वर्ष के बाद 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। मौत के बाद दिव्या भारती की रंग और शतंरज प्रदर्शित हुई। रंग बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

खुशी कपूर का नया रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट, बांद्रा वेस्ट में खरीदा 1 RK फ्लैट, जानिए कितने लाख में हुई डील

काजोल का किलर अवतार: वन-शोल्डर टॉप और कातिलाना अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

फैमिली ड्रामा छोड़ अब भक्ति के रंग में रंगे करण जौहर, 'राधा कृष्ण' की अमर कहानी पर बनाएंगे भव्य पौराणिक फिल्म!

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट, पूरी हुई रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म की शूटिंग

'द रेवोल्यूशनरीज' का नया गाना 'माहिया' रिलीज, रोहित सराफ-प्रतिभा रांटा की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख