biodatamaker
✕

सलमान की हीरोइन का इतना छोटा रोल, फिर भी हो गईं तैयार

Updated: सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (15:12 IST)
सलमान खान की फिल्म 'भारत' की तैयारी ज़ोरो-शोरो से चल रही है। पहले इसमें प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं लेकिन उनके जाने के बाद फिल्म में जल्दी ही कैटरीना कैफ को फाइनल कर फिल्म को शुरू किया गया। अली अब्बास ज़फर की इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस जुड़ी हैं दिशा पाटनी। 
 
दिशा पाटनी के बारे में खबर थी कि वे इसमें एक सर्कस आर्टिस्ट की भूमिका निभाने वाली हैं। साथ ही वे फिल्म में हेलन की तरह ही लुक रखेंगी और डांस करेंगी। इसके लिए हाल ही में उनका एक वायरल फोटो भी सामने आया था जिसे फैंस ने पसंद किया। 
 
साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि सलमान इस फिल्म में कैटरीना और दिशा दोनों के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। हालांकि इस बारे में निर्देशक अली अब्बास का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों की सोच से कही आगे बढ़कर होगी। अली ने कहा कि फिल्म एक आदमी और एक देश की जर्नी को साथ में दर्शाती है। इसका कंटेंट ही सुपरस्टार है। 
 
फिल्म 'भारत' में देश की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं एक इंसान के जीवन के द्वारा दर्शाई जाएंगी। वही किरदार निभा रहे हैं सलमान खान। अली ने बताया कि कहानी 65 साल से अधिक है और फिल्म में हर किरदार महत्वपूर्ण है। वहीं दिशा को जब यह कहानी सुनाई गई तब उन्होंने अपने किरदार से ज़्यादा फिल्म में हिस्सा लेने को ज़्यादा महत्व दिया क्योंकि यह एक बहुत ही सुंदर कहानी है। 
 
भारत फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म से सिर्फ सलमान खान या कैटरीना कैफ की नहीं, दिशा पाटनी भी सुर्खियों में हैं। इनके अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर और तब्बू भी हैं। फिल्म भारत अगले साल ईद तक रिलीज़ हो जाएगी। 

Show comments

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

अदिति राव हैदरी ने बताया जिंदगी का फलसफा, मणि रत्नम के साथ काम करने को बताया टर्निंग पॉइंट

विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक, आंखों में आए आंसू, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख