biodatamaker
✕

फिल्मकार केएस सेतुमाधवन का 90 वर्ष की आयु में निधन

Updated: शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (15:17 IST)
जाने-माने फिल्मकार केएस सेतुमाधवन का चेन्नई में अपने आवास में निधन हो गया। उनकी उम्र 90 वर्ष थी और वह वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। कई राष्ट्रीय तथा राज्य पुरस्कारों से सम्मानित सेतुमाधवन ने 1960 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पांच भाषाओं में 60 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

 
मलयालम के अलावा, उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिन्दी फिल्मों का निर्देशन किया। 1991 में आई वेनलकिनावुकल मलयालम भाषा में निर्देशित उनकी अंतिम फिल्म थी। केरल सरकार ने 2010 में उन्हें केरल फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान 'जेसी डैनियल पुरस्कार' से सम्मानित किया था।
 
सेतुमाधवन का जन्म 1931 में केरल के उत्तरी पालक्कड जिले में हुआ था। उनके परिवार में पत्नी वलसला और तीन बच्चे हैं।
 
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सेतुमाधवन के निधन से फिल्म उद्योग को एक बड़ी क्षति पहुंची है। बतौर निर्देशक सेतुमाधवन ने मलयालम फिल्म उद्योग को एक अभिनव दृष्टिकोण दिया। फिल्मों को समाज के सभी वर्गों के लिए स्वीकार्य बनाने में सेतुमाधवन की भूमिका उल्लेखनीय है।
 
मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि फिल्म निर्माता ने मलयालम फिल्मों के जरिए अलग-अलग विषयों की कहानियां पेश कीं, जो कभी देवताओं और राजाओं की कहानियों तक ही सीमित थीं। विजयन के अनुसार, लोग उनकी फिल्मों से जुड़ाव महसूस करते थे।

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख