Daily Horoscope
✕

बॉर्डर 2 से बाहर होने की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने लगाया विराम, फिल्म के सेट से शेयर किया वीडियो

Updated: गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (13:14 IST)
पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। दिलजीत की इस फिल्म में कई पाकिस्तानी कलाकारों ने काम किया है। वहीं फिल्म के ट्रेलर में दिलजीत पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग रोमांस करते भी नजर आए। 
 
पाकिस्तानी कलाकारों की वजह से 'सरदार जी 3' भारत में रिलीज भी नहीं हो पाई। वहीं दिलजीत को भी काफी ट्रोल किया गया। वहीं खबरें आ रही थी कि दिलजीत दोसांझ को सनी देओल की अपकमिंग मूवी 'बॉर्डर 2' से भी बाहर किया जा सकता है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

खबरें आई थी कि 'बॉर्डर 2' से दिलजीत को फिल्म से निकालकर उनकी जगह एमी विर्क को लिया जा रहा है। लेकिन अब दिलजीत दोसांझ ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। 
 
इस वीडियो में दिलजीत 'बॉर्डर 2' के सेट पर नजर आ रहे हैं। वह फ्लाइंग ऑफिसर के रोल में दिख रहे हैं। वीडियो में दिलजीत आर्मी की यूनिफॉर्म पहने शूट करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में 'घर कब आओगे' गाना बज रहा है। 
 
वीडियो के साथ दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, 'बॉर्डर 2'। इसे के साथ एक्टर ने बॉर्डर 2 से निकाले जाने की सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। 
 
बता दें कि 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1997 की सुपरहिट ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' जनवरी 2026 में रिलीज होगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख