धर्मेंद्र ने दिखाया अपने फार्महाउस का खूबसूरत नजारा, वीडियो शेयर अपने फैंस से कही यह बात
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों लाइम लाइट से दूर अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। वे अपने फार्महाउस से अक्सर वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर कर अपने फार्महाउस का खूबसूरत नजारा दिखाया है।
इस वीडियो में धर्मेंद्र ने फार्महाउस के गॉर्डन का नजारा तो दिखाया ही साथ ही साथ अपने फैंस से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि वो स्वस्थ हैं और काफी मजा कर रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं, 'ऐसा लग रहा था मानों बरसों से बात नहीं हुई आपसे। जज्बाती होना मतलब जरा सा भी कुछ बोल दो तो बुरा लग रहा है।'
Good morning love you all for your loving response...... pic.twitter.com/yrJHmMjkOE
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 9, 2020
अब मैं भी बाजरे की रोटी मक्खन के साथ खाकर बैठा हूं। घूमता हूं सुबह उठकर। मैं ठीक हूं और स्वस्थ हूं। मुझे आप लोगों से बहुत प्यार है और आप सभी मेरा परिवार हैं। मैं आप लोगों के लिए दुआ भी करता हूं।
वीडियो में धर्मेंद्र का फार्महाउस बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। फार्महाउस की हरियाली देखते ही बन रही है। उनके इस वीडियो पर उनके फैंस भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
कोई उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहा है तो कोई उनके फार्महाउस की तारीफ कर रहा है। गौरतलब है कि धर्मेंद्र अक्सर अपने फार्महाउस से कई वीडियो साझा करते रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ बातचीत भी करते रहते हैं।

