dharma sangrah

धर्मेन्द्र ने शानदार फोटो के साथ सलमान को दी 'रेस 3' के लिए शुभकामनाएं

Updated: बुधवार, 13 जून 2018 (17:13 IST)
सलमान खान की फिल्म रेस 3 रिलीज होने में कुछ घंटे बाकी हैं। यह बात तो तय है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग लेगी। ईद का त्योहार और सलमान खान की फिल्म एक सफल कॉम्बिनेशन है। 
 
सलमान को धर्मेन्द्र ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है। वे लिखते हैं- हवा में बहुत गरमाहट है, नज़र ना लगे। लव यू सलमान। रेस 3 के लिए शुभकामनाएं। 
 
धर्मेन्द्र ने जो फोटो पोस्ट किया है वो बहुत खूबसूरत है। इसमें धर्मेन्द्र का चित्र सलमान खान बना रहे हैं। यह चारकोल पेंटिंग है। यह फोटो बहुत कुछ कहता है। 
 
गौरतलब है कि सलमान के प्रिय हीरो धर्मेन्द्र हैं। ये बात वे कई बार कह चुके हैं। खुद धर्मेन्द्र ने भी कहा था कि सलमान उन्हें अपनी जवानी के दिनों की याद दिलाते हैं। 
 
रेस 3 में धर्मेन्द्र के छोटे बेटे बॉबी देओल भी नजर आएंगे जिनके करियर संवारने का जिम्मा सलमान ने इन दिनों उठाया हुआ है। 

Show comments

पूजा हेगड़े का सिज़लिंग एथनिक लुक, रस्ट-ऑरेंज आउटफिट में ढाया कहर

चोट के बाद काम पर लौटे कार्तिक आर्यन, 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग के लिए पहुंचे लंदन

महात्मा गांधी बने मनोज बाजपेयी, सामने आया फिल्म का फर्स्ट लुक; पहचानना हुआ मुश्किल

'बिग बॉस' ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास!

'गांधारी' का ग्लोबल धमाका, 8 देशों में नंबर 1 और दुनिया में टॉप 4 पर पहुंची फिल्म, तापसी पन्नू ने जताई खुशी

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख