ramcharitmanas

धर्मेंद्र ने ट्वीट कर बढ़ाया अमिताभ बच्चन का हौसला, बोले- साहसी छोटे भाई पर यकीन

Updated: रविवार, 12 जुलाई 2020 (12:23 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पिछले 10 दिनों में खुद से मिलने वाले लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील भी की।
 
अभिताभ के फैंस और बॉलीवुड ‍सेलेब्स उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने भी ट्वीट कर अमिताभ का हौसला बढ़ाया है। 
 
धर्मेंद्र ने ट्वीट किया, 'अमित, जल्दी ठीक हो जाओ। मुझे अपने साहसी छोटे भाई पर यकीन है... वह जल्द ही एक या दो दिन में फिट और ठीक हो जाएगा... जया, चिंता मत करो... हर चीज ठीक होगी मेरी बहादुर बच्ची... घर पर अपने आप को और सभी को देखें... लव यू ऑल... ध्यान रखना।'
 
इससे पहले हेमा मालिनी ने लिखा था, 'अमित जी का कोराना टेस्ट पॉजिटिव आया है और नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनकी भलाई के लिए प्रार्थना करती हूं और मुझे यकीन है कि हमारी सामूहिक प्रार्थनाओं के साथ, वह इससे सुरक्षित बाहर आएंगे।'
 
बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का एसिम्टोमेटिक हैं। एसिम्टोमेटिक वैसे मरीज होते हैं जिनमें पहले से बीमारी के कोई भी लक्षण नजर नहीं आते या फिर बेहद हल्के लक्षण नजर आते हैं।अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलते ही सिनेमा और राजनीतिक जगत से उनकी कुशलता के लिए संदेशों की बाढ़ आ गई।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख