kundali milan
✕

फार्महाउस पर फिर लौटे धर्मेंद्र, करवा रहे प्याज की खेती

Updated: सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (13:29 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपना ज्यादातर समय मुंबई से दूर अपने फार्महाउस पर बिताते हैं। लॉकडाउन के दौरान भी वह पूरा समय फार्महाउस पर ही थे। जब लॉकडाउन हटा तो वह मुंबई आकर अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो गए थे।

 
काफी समय फिल्म की शूटिंग करने के बाद एक बार फिर धर्मेंद्र अपने फार्महाउस पर लौट आए हैं। धर्मेंद्र ने अपने फार्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 
धर्मेंद्र अपने इस वीडियो में अपने फार्महाउस के खेतों में मजदूरों से बात करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह बता रहे हैं कि वह अभी अपने खेत में प्याज की खेती करवा रहे हैं और इसके बाद भी कई फसलें लगाने का प्लान है। 
 
वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं, 'प्याज के बाद आलू लगाएंगे फिर पता नहीं क्या लगाएंगे, ऐसे ही दिल लगा के काम करो, अभी शूटिंग के बाद यहां छह महीने बाद आया हूं, तो सब काम करवा रहा हूं।' उन्होंने फैंस को कोरोना से अपना बचाव करने की भी सलाह दी।
 
धर्मेंद्र ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'उम्मीद है आपको यह पसंद आया। वरना इसे डिलीट कर दें। आप सभी को बहुत सारा प्यार, ख्याल रखें, यह कोरोनावायरस अभी भी आपके आसपास अलग नाम से घूम रहा है।'
 
बता दें कि धर्मेंद्र ने हाल ही में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म के अलावा धर्मेंद्र अपने 2 में भी नजर आंएगे। अपने 2 में धर्मेंद्र के परिवार की 3 पीढ़ी साथ काम करती नजर आएगी।
 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख