Daily Horoscope
✕

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाका करेगी धनुष की कैप्टन मिलर, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

धनुष स्टारर तमिल पीरियड एक्शन-एडवेंचर ड्रामा कैप्टन मिलर के ग्लोबल प्रीमियर का हुआ एलान

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (17:02 IST)
Film Captain Miller: साउथ सुपरस्टार धनुष की तमिल पीरियड एक्शन एडवेंचर ड्रामा फिल्म 'कैप्टन मिलर' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। 
 
फिल्म 'कैप्टन मिलर' के एक्सक्लूसिव ग्लोबल प्रीमियर का एलान हुआ है। यह फिल्म 9 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह फिल्म, ट्रिलॉजी का पहला पार्ट है। इस निर्देशन अरुण मथेश्वरन ने किया हैं और जिसे उन्होंने अरुणराजा कामराज और मदन कार्की के साथ मिलकर लिखा भी हैं। वहीं इसे सत्य ज्योति फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है। कैप्टन मिलर में धनुष के साथ शिव राजकुमार, नासर, सुदीप किशन, प्रियंका मोहन और डेब्यूटांट सतीश भी अहम भूमिकाओं में हैं।
 
इस तमिल पीरियड एक्शन-एडवेंचर को अपनी सटीक स्क्रिप्ट, दमदार प्रदर्शन और प्रेजेंड डे रिवेलेंस के लिए आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से तारीफ मिली है। प्री इंडिपेंडेंस युग पर आधारित, यह फिल्म अनलीसन (धनुष) के जीवन पर केंद्रित है, जिसे ईसा के नाम से भी जाना जाता है। अपनी मां के निधन के बाद, ईसा अपने गांव में आराम से समय बिताते हैं, जबकि उनके बड़े भाई, सेनगोला (शिव राजकुमार) भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते हैं। 
 
जब ईसा को गांव वालों के साथ संघर्ष का सामना करना पड़ता है और उसे जाने के लिए कहा जाता है, तो वह सम्मान हासिल करने के लिए ब्रिटिश भारतीय सेना में शामिल होने का फैसला करता है। इस दौरान अंग्रेजों द्वारा मिलर के नाम से जाना जाने वाला ईसा लोकल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ खतरनाक हमले में शामिल एक बटालियन का हिस्सा बन जाता है। हालांकि इससे परेशान होकर वह सेना छोड़ देता है और फिर क्रांतिकारी 'कैप्टन मिलर' में बदल जाता है।
 
इस पर बात करते हुए प्राइम वीडियो इंडिया के निर्देशक और कंटेंट लाइसेंसिंग हेड मनीष मेंघानी ने कहा, प्राइम वीडियो में, हमारा मकसद अपने ग्राहकों को विभिन्न शैलियों और भाषाओं में शानदार और आकर्षक कहानियों के साथ लगातार एंटरटेन करना है जो उनकी डाइवर्स व्यूविंग प्रेफरेंस पर खरा उतरे। कैप्टन मिलर में वे सभी चीजें हैं जो इसे एक यूनीवर्सल रूप से आकर्षक फिल्म बनाते हैं - एक आकर्षक प्लॉट, शक्तिशाली प्रदर्शन, बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल अपील के साथ ड्रामा। 
 
निर्देशक अरुण मथेश्वरन ने कहा, कैप्टन मिलर 1930 के दशक पर आधारित है और यह एक ऐसे इंसान की यात्रा दिखाती है जो आजादी के लिए लड़ रहा है, जो इसे न केवल आकर्षक बनाता है बल्कि बहुत इमोशनल भी बनाता है। ये फिल्म में धनुष को उस तरह से दिखाती है जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है, और फिल्म को जो सराहना मिली है उसे देखना वाकई शानदार रहा है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख