1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Bollywood celebs expressed grief over Poonam Pandey paid tribute

Bollywood celebs expressed grief over Poonam Pandey paid tribute

पूनम पांडे के अचानक निधन से न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी काफी दुखी हैं

Poonam Pandey passes away
Poonam Pandey passes away: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने महज 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर की वजह से अंतिम सांस ली। वह कैंसर की आखिरी स्टेज से गुजर रही थीं। उनके निधन से न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी काफी दुखी हैं। 
 
हर कोई सोशल मीडिया के जरिए पूनम पांडे को श्रद्धांजलि दे रहा है। पूनम पांडे आखिरी बार कंगना रनौट के रियलिटी शो 'लॉकअप' में नजर आई थीं। भले ही पूनम ने यह शो नहीं जीता लेकिन अपने बिंदास अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया था। 
 
पूनम पांडे के निधन पर कंगना रनौट ने दुख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'यह बहुत दुखद है, एक यंग लड़की को कैंसर से खोना डिजास्टर है। ओम शांति।'
 
संभावना सेठ ने भी पूनम के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, हे भगवान! मैं उसे जानती थी। हमने खतरों के खिलाड़ी साथ में किया था। मैं उनसे पिछले साल मिली थी। दरअसल, हम कभी-कभी सामाजिक तौर पर या किसी कार्यक्रम में मिलते रहते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात का जिक्र नहीं किया कि वह किसी परेशानी से गुजर रही हैं। यह बिल्कुल अविश्वसनीय है, मैं अभी भी इसे पचा नहीं पा रहा हूं।
 
आकांक्षा पुरी ने लिखा, मुझे सच में यकीन नहीं हो रहा। तुम इंसान के रूप में हीरा थी। तुमने हमेशा मुझसे कहा कि लड़कियों को स्ट्रॉन्ग होना चाहिए और किसी और से ज्यादा खुद से प्यार करना चाहिए। हम तुम्हें हमेशा मिस करेंगे। 
 
लॉकअप में पूनम के साथ नजर आए करणवीर बोहरा ने लिखा, मैं अभी भी अविश्वास में हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह खबर सच न हो।
 
पूनम पांडे एक पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस थीं। उनकी पॉपुलैरिटी तब आसमान छू गई थी, जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले भारत के जीतने पर पूरे कपडे उतारने की बात कही थीं। पूनम ने साल 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
38 साल की उम्र में दुल्हन बनेंगी गोविंदा की भांजी आरती सिंह, बॉयफ्रेंड संग लेगी सात फेरे