suvichar
✕

सभी की 'धड़क' बनी जाह्नवी, देखें सक्सेस पार्टी के पिक्चर्स

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (13:56 IST)
बॉलीवुड के स्टारकिड्स अब खुद स्टार बनने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें फिलहाल सबसे पहले नाम आता है श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर का। दोनों की हालिया रिलीज़ फिल्म 'धड़क' को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और फिल्म हिट रही है। 
 
जाह्नवी की यह पहली फिल्म थी, जबकि ईशान इससे पहले एक इंटरनेशनल फिल्म कर चुके हैं। करण जौहर द्वारा निर्मित और शशांक खैतान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'धड़क' मराठी ब्लॉकबस्टर 'सैराट' का हिन्दी रीमेक है। फिल्म की पृष्ठभुमि, कहानी, एक्टर्स और डायरेक्शन सभी को बहुत पसंद किया गया। ऐसे में नए स्टार्स का खुश होना तो बनता है। 

हाल ही में इस हिट फिल्म के लिए एक सक्सेस पार्टी रखी गई जिसमें फिल्म की कास्ट के अलावा पूरी टीम भी शामिल थी। मुंबई में हुई इस पार्टी के कुछ झलकियां वेबदुनिया के गिरिश श्रीवास्तव की ओर से- 

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर बहुत अच्छे दोस्त बन चुके हैं। इनकी बांडिंग फिल्म में नहीं ऑफ-स्क्रीन भी देखने को मिल रही हैं। 

जाह्नवी कपूर हमेशा की तरह इस ईवेंट में भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनकी ड्रेस और अदाएं सभी को उनकी ओर खींच रही थीं। 

ईशान खट्टर इससे पहले भी एक फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नज़र आ चुके हैं। इंटरनेशनल फिल्म करने के बाद उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक है। फिल्म ने अब तक 51.06 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख