sundarkand
✕

धड़क का बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (13:21 IST)
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर जैसे नए कलाकारों को लेकर बनाई गई फिल्म 'धड़क' ने वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वीकडेज़ पर भी अच्छा व्यवसाय कर रही है। फिल्म ने सोमवार को भी अच्छा कलेक्शन किया है जिससे उम्मीद जागी है कि फिल्म पूरे सप्ताह में टिकी रहेगी और दूसरे वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। 
 
धड़क ने शुक्रवार 8.71 करोड़ रुपये, शनिवार 11.04 करोड़ रुपये, रविवार 13.92 करोड़ रुपये और सोमवार को 5.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चार दिनों में यह फिल्म  39.19 करोड़ रुपये कर चुकी है। 
 
पहले सप्ताह में ही यह 50 करोड़ पार हो जाएगी। संभव है कि पहले सप्ताह का बिजनेस 53 करोड़ रुपये के आसपास रहे। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रिमेक है। 
 
फिल्म को लेकर समीक्षकों की प्रतिक्रिया मिश्रित है, लेकिन ज्यादातर लोगों को यह पसंद आ रही है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर की तुलना में यह फिल्म मल्टीप्लेक्स में बेहतर कर रही है। 

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख