ramcharitmanas

Bigg Boss 13 : देवोलीना भट्टाचार्जी की होगी घर में एंट्री, इस कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म

Updated: शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (12:31 IST)
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के घर में आए दिन दर्शकों को नया ड्रामा देखने को मिलता है। फैंस को इस बार का बिग बॉस सीजन बहुत पसंद आ रहा है। देवोलीना भट्टाचार्जी एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर सभी के सामने है।

 
इस समय भले ही देवोलीना शो से बाहर है लेकिन दर्शक फिर से एक बार उनको शो में देखने के लिए काफी उत्साहित है। देवोलीना को बैक इंजरी की वजह से बिग बॉस के घर से बाहर किया गया था। देवो‍लीना के बाहर जाने के बाद बिग बॉस के घर में मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की एंट्री करवाई गई थी। 

ALSO READ: परिणीति चोपड़ा पहुंचीं साइना नेहवाल के घर, खाए मां के हाथ के बने आलू के पराठे
 
अब खबर आ रही हैं कि बिग बॉस के घर से विकास गुप्ता का सफर खत्म होने वाला है। इसका मतलब ये हुआ कि शो में विकास गुप्ता के जाने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी की धमाकेदार एंट्री होगी। 
 
बिग बॉस फैनक्लब ने अनुसार, सलमान खान के वीकेंड के वार के दौरान बिग बॉस मेकर्स देवोलीना भट्टाचार्जी की एंट्री करवाने वाले है। देवोलीना खुद भी इस वापसी के लिए अब पूरी तरह से तैयार है। बीते एपिसोड में विकास गुप्ता ने भी इस बात को कंफर्म किया है कि उनकी जर्नी शो में शुक्रवार को खत्म हो जाएगी।
 
बता दें कि बिग बॉस 13 में देवोलीना भट्टाचार्जी को कमर में चोट आने के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जिसके बाद बिग बॉस को उन्होंने कुछ समय के लिए अलविदा कह दिया था। देवोलीना की वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे इस बार धमाकेदार गेम प्लान करेंगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख