sundarkand

टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने अपने दूसरे पति केशव से रिश्ता तोड़ा

Updated: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (15:18 IST)
टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दीपशिखा अपने पति केशव अरोड़ा से अलग हो गई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से झगड़ा हो रहा हैं जिसके बाद दीपशिखा अपने पति से अलग हो गई। दोनों के बीच तीन साल पहले भी बड़ा विवाद हुआ था लेकिन तब मामला ठीक हो गया था।
 
दी‍पशिखा और केशव की शादी साल 2012 में हुई थी। दीपशिखा की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्‍होंने अभिनेता जीत उपेंद्र से शादी की थी लेकिन फिर दोनों का तलाक हो गया था। जीत उपेंद्र से दीपशिखा के दो बच्‍चे हैं जो अभिनेत्री के साथ ही रहते हैं। फिलहाल दी‍पशिखा दोनों बच्‍चों की परवरिश अकेली ही कर रही हैं।
 
साल 2016 में दीपशिखा और केशव के बीच रिश्तों में खटास आ गईं थी और मामला इतना बढ़ गया था कि दीपशिखा ने केशव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दीपशिखा ने केशव के खिलाफ एफआईआऱ लिखवाते हुए कहा था कि केशव उन्हें और उनके बच्चों को मार भी सकता है। ऐसे में उन्हें डर है कि वो कहीं कुछ कर ना दे। 
 
दीपशिखा के मुताबिक उन्होंने कुछ दिन पहले ही केशव से अलग होने का फैसला किया। दीपिका इस वक्त जयपुर में सीरियल अर्धांगिनी की शूटिंग कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर दीपशिखा ने कहा कि, अब हम दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है। वो अपनी जिंदगी जी रहा है और मैं अपनी। मैं अब सिर्फ अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करना चाहती हूं। 

Show comments

वाणी कपूर ने ब्लू बिकिनी में ढाया कहर, पूल किनारे बोल्ड अंदाज में दिए पोज

'द कपिल शर्मा' शो फेम राजीव ठाकुर के पिता का निधन, इंदौर में कैंसिल हुआ कॉमेडी शो, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए कैरेक्टर पोस्टर्स आउट, रवि किशन समेत कई चेहरों की दमदार झलक

बिना म्यूजिक ट्रेनिंग के बने सुरों के शहंशाह, जानिए केके की जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से

जब गौहर खान की खूबसूरती बनी करियर की रुकावट, 'स्लमडॉग मिलेनियर' से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख