suvichar
✕

दीपिका पादुकोण ने अपने नाम किया 'ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड', इसे जीतने वाली एकमात्र भारतीय कलाकार बनीं

Updated: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (11:09 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। दीपिका की फैन फॉलोइंग दुनिया के हर कोने में हैं। ग्लोबल डॉमिनेंस की ताकत साबित करते हुए, दीपिका पादुकोण ने एक अंतरराष्ट्रीय मंच द्वारा 'बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' के लिए फिल्म बिरादरी में उनकी उपलब्धियों के लिए ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2021 हासिल किया है। 

 
ग्लोबल अवॉर्ड 2021, को इस वर्ष 3000 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए है। जूरी के लिए विजेताओं को शॉर्ट-लिस्ट करना कठिन था क्योंकि सभी नामांकनों का अपने-अपने क्षेत्र में एक सफल ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। 
 
दीपिका इंडस्ट्री में एकमात्र भारतीय अभिनेता होने के नाते यह पुरस्कार जीतने में सफल रहीं है। वह एक वैश्विक आइकन हैं, जो न केवल अपने फैशन स्टेटमेंट से बल्कि अपनी फिल्मों और परफॉर्मेंस स्किल्स से अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। भारत में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में जानी जाने वाली, दीपिका ने अपनी कड़ी मेहनत से सफलतापूर्वक अपना नाम कमाया है। 
 
साल 2018 में, टाइम मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया भर के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक का नाम दिया था। वह सूची में स्थान हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री बनी थीं। एक साल बाद, दीपिका को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 26वें वार्षिक क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके साथ वह दावोस 2020 विजेताओं की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री बनी थीं। 
 
दीपिका पादुकोण वैराइटी की लगातार दूसरी बार 'इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट' में प्रदर्शित होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री थीं, जो दुनिया भर में मनोरंजन में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाती है। इन वर्षों में, दीपिका ने सभी को अपनी आवाज़ सुनाई है, जिसने वैश्विक प्रभाव पैदा किया है, फिर चाहे वह उनकी फिल्म चॉइस हो या उनका फाउंडेशन 'लिव लव लाफ'।
 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख