Daily Horoscope
✕

फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले दीपिका पादुकोण करेंगी अपने सभी ब्रांड कमिटमेंट्स को पूरा

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (17:17 IST)
लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की शुरूआत हो चुकी है। कोरोनावायरस के खौफ के बीच लोग अपने काम पर लौटने लगे है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री ने भी दोबारा काम करना शुरू कर दिया है, ऐसे में अन्य कुछ अभिनेताओं की तरह दीपिका पादुकोण भी 'न्यू नॉर्मल' को अपना रही हैं और सभी आवश्यक सावधानियों के साथ शूटिंग शुरू कर दी है।

 
दीपिका पादुकोण जल्द ही शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए गोवा रवाना होने वाली हैं। लेकिन फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले दीपिका ने अपनी ब्रांड प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए तीन दिन समर्पित किए हैं जो कोविड-19 स्थिति के कारण अटक गए थे। 
 
ऐसे में, जब अभिनेत्री अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी तो इसके लिए उन्हें समय नहीं मिलेगा और इसीलिए वह यह सब निपटा रही हैं। दीपिका के पास कई प्रतिष्ठित ब्रांड हैं जो उनके साथ वर्षों से जुड़े हुए हैं। यही नहीं, लॉकडाउन में, दीपिका ने एक ओर बड़े ब्रांड को साइन किया है।
 
दीपिका पादुकोण इस लॉकडाउन का उपयोग ऑनलाइन नरेशन सुनने और अपनी आगामी भूमिका की तैयारी के साथ कर रही हैं। काम के प्रति उनका समर्पण और उनकी बहुमुखी प्रतिभा ही उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है।
 
दीपिका पादुकोण के आगामी प्रॉजेक्ट्स की बात करे तो, उनके पास शकुन की अगली फिल्म के साथ-साथ 'इंटर्न' का रीमेक और प्रभास के साथ एक फिल्म है जो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित एक पैन इंडिया बहुभाषी प्रोजेक्ट है। साथ ही, वह एक अन्य फिल्म द्रौपदी में भी नज़र आएंगी।
 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख