dharma sangrah
✕

रणवीर के पैरेंट्स ने दिया दीपिका को स्पेशल गिफ्ट

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (18:44 IST)
लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों ही जगह छाए हुए हैं। 5 जनवरी को दीपिका का बर्थडे था और दोनों के परिवार मालदीव थे। माना जा रहा था कि विरुष्का की तरह ये दोनों भी भारत से बाहर जाकर शादी तो नहीं, लेकिन सगाई ज़रूर कर लेंगे। ऐसा हुआ नहीं और 6 जनवरी को दोनों अपने परिवारों के साथ लौट आए। 
 
अब खबर है कि रणवीर के पैरेंट्स ने दीपिका को उनके बर्थडे पर स्पेशल गिफ्ट दिया है। यानी कि रणवीर के परिवार की तरफ से भी हां ही है। दीपिका के बर्थडे पर रणवीर के पैरेंट्स ने दीपिका को एक डायमंड सेट और सब्यसाची मुखर्जी की डिज़ाइन की साड़ी दी है। 
 
दीपिका के परिवार से तो इस रिश्ते के लिए बहुत पहले से ही हामी थी। दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण ने भी कहा था कि मेरी बेटी बड़ी हो गई है और पिता होने के नाते मैंने दीपिका को अपना फैसला लेने की छूट दे रखी है। 
 
इसके बाद रणवीर भी दीपिका के पापा की एक एकेडमी के उद्घाटन में हिस्सा लेने पहुंचे थे और सभी ने साथ में कई पिक्चर्स भी लिए। इससे रणवीर की दीपिका के परिवार के साथ ट्युनिंग पता चलती है। 
 
रणवीर और दीपिका के साथ शाहिद कपूर की विवादास्पद फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख