• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Priyanka Chopra, Baywatch, Bajirao Mastani
Written By

आखिरकार दीपिका को प्रियंका ने पछाड़ ही दिया

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा में एक अघोषित प्रतिद्वंद्विता है। दोनों ने 'बाजीराव मस्तानी' में साथ काम किया है जो यह दर्शाता है कि उनके बीच कड़वाहट नहीं है, लेकिन आपस में आगे निकलने की होड़ है। 
 
जब प्रियंका हॉलीवुड पहुंच कर 'क्वांटिको' के जरिये छा गई तो दीपिका ने भी 'xXx: रिटर्न ऑफ झेंडर केज' नामक फिल्म साइन कर सभी को चौंका दिया। प्रियंका भला कहां पीछे रहती, उन्होंने भी 'बेवॉच' नामक हॉलीवुड मूवी हासिल कर ली। 
यहां पर प्रियंका से पिछड़ गई दीपिका... अगले पेज पर
 

कमाई के मामले में दीपिका को प्रियंका ने पछाड़ दिया है। फोर्ब्स ने एक सूची जारी की है। दीपिका 10 मिलियन डॉलर के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में दसवें नंबर पर हैं तो प्रियंका 11 मिलियन डॉलर के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची में हैं। स्पष्ट है कि कमाई के मामले में प्रियंका थोड़ा आगे हैं, लेकिन दीपिका कभी भी उन्हें पछाड़ सकती हैं। 
ये भी पढ़ें
देखिए... करीना कपूर की बर्थडे पार्टी के फोटो