suvichar

पीवी सिंधु की बायोपिक के लिए पहली पसंद दीपिका पादुकोण

Updated: गुरुवार, 7 जून 2018 (14:37 IST)
बॉलीवुड में आजकल बायोपिक्स का दौर है। सिर्फ दुनिया से जा चुके महान हस्तियां ही नहीं, बल्कि जीवित लोगों पर भी बायोपिक्स बन रही हैं। इसमें एक्टर्स, सिंगर्स, खिलाड़ी सभी शामिल हैं। ऐसी ही एक बायोपिक बनने जा रही है ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पहली महिला भारतीय एथलीट पीवी सिंधु की। 
 
फिल्म की तैयारी तो नहीं शुरू हुई लेकिन यह काफी चर्चा में हैं। इसे एक्टर-प्रोड्युसर सोनू सूद बनाने वाले हैं। इसे लेकर बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु काफी खुश हैं। फिल्म में फीमेल लीड का चुनाव होना बाकी है जो दर्शकों को अपनी तरफ खींचने के साथ ही पीवी सिंधु के जीवन से भी न्याय कर सके। इसके लिए तलाश जारी है। इसके पहले मैरीकॉम में प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 
 
सिंधु की बायोपिक के लिए दीपिका सभी की पहली पसंद हैं। वे काफी हद तक पीवी सिंधु जैसी ही लगती हैं और मेकर्स को भरोसा है कि वे इस किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगी। पीवी सिंधु ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके रोल के लिए दीपिका पादुकोण की परफेक्ट फिट हैं। दीपिका बैडमिंटन भी अच्छा खेलती हैं। 
 
सिंधु ने कहा कि मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण शानदार होंगी। वे एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं। लेकिन फिर मुझे लगता है कि निर्माताओं को ही बेहतर पता है कि फिल्म में किसे कास्ट करना है। मैं वाकई बहुत खुश हूं कि यह फिल्म बन रही है और हर किसी की तरह मैं भी इसे देखने के लिए उत्सुक हूं। 
 
सिंधु ने बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने हर जानकारी सोनू सूद को दी है और वह फिल्म की अच्छी तैयारी कर रहे हैं। मैं भी ज़रूरत पड़ने पर उनके साथ रहती हूं, लेकिन मेरा पहला काम बैडमिंटन है। 

ALSO READ: जैकलीन फर्नांडीस नहीं थी रेस 3 में पहली पसंद
 
यह फिल्म दो भाषाओं हिन्दी और तमिल में बन रही है। फिल्म इस वर्ष के अंत तक फ्लोर पर जाएगी। पीवी सिंधु ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी इन्हीं उपलब्धियों पर यह फिल्म आधारित होगी और उनके फैंस वाकई बहुत उत्साहित हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख