Hanuman Chalisa
✕

दीपिका पादुकोण की एक और उपलब्धि, करेंगी फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण

Updated: मंगलवार, 6 दिसंबर 2022 (12:35 IST)
अभिनेत्री, निर्माता, एंटरप्रेन्योर और मेंटल हेल्थ एडवोकेट दीपिका पादुकोण अब फाइनल्स के दौरान फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी से पर्दा उठाने वाली पहली ग्लोबल एक्टर बन जाएगी और इस तरह से उनकी वैश्विक उपलब्धियों में एक और हाइलाइट होगी।
 
एक सूत्र ने खुलासा किया कि दीपिका दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल आयोजन का हिस्सा बनने के लिए कतर के लिए उड़ान भरने वाली है और खचाखच भरे स्टेडियम में फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी, जो शायद फीफा के इतिहास में किसी भी भारतीय या अंतरराष्ट्रीय अभिनेता के लिए पहला या बहुत ही दुर्लभ सम्मान है।
 
प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, जहां वह जूरी सदस्य बनीं, 'गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी' के अनुसार दुनिया की टॉप10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में एकमात्र भारतीय होने के बाद, दीपिका पादुकोण के पास अद्वितीय वैश्विक अपील है जो हर गुजरते दिन के साथ केवल बढ़ती ही जा रही है। 
 
इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि दीपिका पादुकोण एकमात्र भारतीय हैं जिन्हें लुइस वुइटन और कार्टियर जैसे लक्जरी ब्रांडों और यहां तक कि लेविस और एडिडास जैसे पॉप कल्चर ब्रांड के दिग्गजों के लिए वर्ल्ड फेस के रूप में चुना गया है।
 
दो बार की टाइम मैगजीन अवॉर्ड विनर दीपिका को अक्सर अलग अलग क्षेत्रों के विश्व नेताओं के साथ मान्यता दी गई है। इस बार दीपिका दुनिया के सामने फीफा 2022 के इस महत्वपूर्ण वैश्विक पलों को देख रही होंगी, क्योंकि वह भारत को फिर से ग्लोबल मैप पर ला रही हैं।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख