शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone emotional post on depression after death of rip sushant singh rajput
Written By
Last Modified: सोमवार, 15 जून 2020 (10:27 IST)

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद दीपिका पादुकोण ने लिखी इमोशनल पोस्ट, डिप्रेशन पर कही यह बात

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद दीपिका पादुकोण ने लिखी इमोशनल पोस्ट, डिप्रेशन पर कही यह बात - deepika padukone emotional post on depression after death of rip sushant singh rajput
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है। उन्होंने बीते दिने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबरों की मानें तो सुशांत पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन के शिकार थे उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, सुशांत के परिवार वालों ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

 
सुशांत की मौत की खबर से बॉलीवुड भी सदमे में है। दीपिका पादुकोण ने भी सुशांत की मौत की खबर पर प्रतिक्रिया दी और अवसाद का सामना कर रहे लोगों को हौसला और उम्मीद बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि वह भी मानसिक तनाव के दौर से गुजर चुकी हैं।
 
दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दीपिका का यह नोट सुशांत के सुसाइड के बाद सामने आया है। उन्होंने अपने पोस्ट से सुशांत को याद करते हुए अपनी दिल की बात कही है। दीपिका पादुकोण ने लिखा, 'एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसे मानसिक बीमारी का खुद अनुभव हुआ है, मैं मदद के लिए आगे आने और समस्या साझा करने पर जोर देती हूं। ऐसे समय में बात करें, अपनी परेशानी शेयर करें और जाहिर करें। दूसरों की मदद लें। आप इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं, याद रखें। इसमें हम एक साथ हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात उम्मीद है।'
 
बता दें कि दीपिका पादुकोण भी कभी गंभीर डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं। हालांकि उन्होंने डिप्रेशन के आगे कभी घुटने नहीं टेके। वह अपने डिप्रेशन को लेकर मीडिया के सामने कई बार आईं और अपनी परेशानी सभी से शेयर किया। वह आज भी इस विषय पर बोलने से पीछे नहीं हटती हैं। वह सभी को डिप्रेशन के प्रति जागरूक करती रहती हैं। 
 
सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने से पहले पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी। सुशांत ने अभिषेक कपूर की 2013 में रिलीज हुई 'काई पो चे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में अपनी मुख्य भूमिका के लिए विशेष रूप जाना जाता है, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है।
 
ये भी पढ़ें
सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, महाराष्ट्र साइबर सेल ने दी चेतावनी