रविवार, 15 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone and her baby girl discharged from hospital changed her instagram bio
Last Modified: रविवार, 15 सितम्बर 2024 (16:20 IST)

मां बनने के 9 दिन बाद बेटी को लेकर अस्पताल से घर लौटीं दीपिका पादुकोण, इंस्टा बायो भी किया चेंज

deepika padukone and her baby girl discharged from hospital changed her instagram bio - deepika padukone and her baby girl discharged from hospital changed her instagram bio
Deepika Padukone discharged from hospital : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन चुके हैं। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के 9 ‍दिन बाद दीपिका मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल से घर लौट आई हैं। दीपिका के अस्पताल से बाहर निकलने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 
 
रणबीर सिंह अपनी पत्नी और बेटी को कैमरे से बचाते हुए अस्पताल के पिछले गेट से बाहर निकले। हालांकि, जब दीपिका और रणवीर अपनी मर्सिडीज-मेबैक कार में अस्पताल के गेट से बाहर निकल रहे थे तो उनके बेबी की एक झलक देखने को मिली।
 
दीपिका को अस्पताल लेने उनके सास-ससूर भी पहुंचे थे। एक्ट्रेस डिलीवरी के लिए 7 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुई थीं। इससे पहले दीपिका और रणवीर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। 
 
मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का बायो भी बदल दिया है। एक्ट्रेस ने अपने बायो में लिखा, 'खिलाओ, डकार लो, सो जाओ और दोहराते रहो' (Feed.Burp.Sleep.Repeat)
 
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस पहले बच्चे की मां बनी हैं। मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण अब फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी।