dharma sangrah
✕

एक्टर आर्यन अरोड़ा पर हुआ जानलेवा हमला, सिर में आए 12 टांके, जानिए क्या है मामला

Updated: रविवार, 31 दिसंबर 2023 (11:48 IST)
Deadly attack on Aryan Arora : मनोरंजन जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके आगरा के एक्टर आर्यन अरोड़ा पर जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना दयालबाग स्थित ढिल्लन क्रिकेट अकादमी में हुई। कार खड़ी करने को लेकर आर्यन का केयरटेकर से विवाद हो गया था।
 
इस विवाद में केयरटेकर ने स्टंप से आर्यन के सिर पर हमला कर दिया। जिससे एक्टर के सिर पर चोट आ गई। लहूलुहान हालत में एक्टर के दोस्त उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। आर्यन की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनके सिर में 12 टांके आए हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aaryan Arora (@aaryanaroraaa)

खबरों के अनुसार आर्यन के पिता मधुकर अरोड़ा के मुताबिक, आर्यन अपने दोस्तों के साथ खासपुरा सिकंदरपुर गांव में स्थित ढिल्लन क्रिकेट अकादमी गया था। वहां आर्यन की अकादमी के केयर टेकर श्रीकृष्ण से कार हटाने को लेकर नोंकझोक हो गई थी। 
 
विवाद बढ़ने पर केयर टेकर ने आर्यन के सिर पर स्टंप मार दिया। जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इस घटना के बाद केयर टेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद आर्यन के दोस्तों ने किसी तरह उन्हें कमला नगर स्थित रश्मि मेडिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 
 
इस मामले में आर्यन के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 307, 323, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। आर्यन छुट्टियों में अपने अपने घर आगरा आए हुए हैं।
 
बता दें कि आर्यन अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जबरिया जोड़ी' से की है। उन्होंने राधे, गुंजन सक्सेना जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। वह वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटी फुल, आउट आफ लव, सुल्तान ऑफ दिल्ली में भी काम कर चुके हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख