Daily Horoscope
✕

क्या वरुण धवन की 'कुली नंबर 1' में दिखेगा कोरोना का असर? डेविड धवन ने‍ किया खुलासा

Updated: शुक्रवार, 26 जून 2020 (15:41 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 रिलीज के लिए तैयार है। कोरोना की वजह से रिलीज नहीं हो पा रही है। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि मेकर्स ने कहानी में कोरोना ट्विस्ट डालने का फैसला किया है।

 
बीते दिनों फिल्म से जारी किए गए एक पोस्टर की वजह से इस बात के कयास लगने लगे थे। पोस्टर में वरुण धवन मास्क पहने नजर आ रहे हैं। अब इन खबरों पर डेविड धवन का रिएक्शन आया है। उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया है। 
 
खबरों के अनुसार डेविड धवन ने कहा कि, सबसे पहले तो, मेरी फिल्म पूरी हो चुकी है और रिलीज के लिए एकदम तैयार है। दूसरी बात ये है कि, कुली नंबर 1 एक कॉमेडी फिल्म है, और कोरोना वायरस ऐसा टॉपिक नहीं है जिस पर हंसाया जा सके। इसकी वजह से दुनियाभर के लाखों लोगों की जान जा चुकी है।
 
एक फिल्ममेकर होने के नाते, मुझे लगता है कि, मेरी फिल्म को प्रासांगिक बनाने के लिए वायरस का इस्तेमाल करना, मेरे लिए बेहद गैर जिम्मेदाराना होगा।
 
बता दें कि कुली नंबर 1 वरुण धवन के साथ डेविड धवन की तीसरी फिल्म है। इससे पहले 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' में दोनों पिता-पुत्र की जोड़ी ने साथ काम किया है। 
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख