Daily Horoscope
✕

बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन हैं डेविड धवन, गोविंदा के साथ किया इतनी फिल्मों में काम

Updated: शनिवार, 16 अगस्त 2025 (10:58 IST)
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक डेविड धवन को इंडस्ट्री में इंटरटेनर नंबर वन के रूप में शुमार किया जाता है। डेविड धवन का जन्म 16 अगस्त को अगरतला में हुआ था। उनके पिता बैंक में मैनेजर थे, जिनका ट्रांसफर कानपुर हो गया था। डेविड ने कानपुर से अपनी पढ़ाई की। 
 
डेविड धवन को बचपन के दिनों से ही फिल्में देखने का बेहद शौक था। पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई आ गए। उन्होंने अपने सिने करियर की शुरूआत बतौर निर्देशक वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म 'आंधिया' से की लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।
 
वर्ष 1989 में ही डेविड धवन को गोविंदा के साथ 'ताकतवर' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता प्राप्त हुई लेकिन इस फिल्म के बाद डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी बन गई और दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया। 
 
वर्ष 1991 में रिलीज फिल्म 'स्वर्ग' डेविड धवन के सिने करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना और गोविंदा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वर्ष 1993 में रिलीज फिल्म 'आंखें' डेविड धवन के सिने करियर की सर्वाधिक कामयाब फिल्म में शुमार हुई। इस फिल्म में एक बार फिर से डेविड धवन के पसंदीदा अभिनेता गोविंदा ने अभिनय किया। हास्य से परिपूर्ण इस फिल्म में गोविंदा ने चंकी पांडे के साथ दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। 
 
डेविड धवन के सिने सफर में उनकी जोड़ी गोविंदा के साथ काफी पसंद की गई। आंखें की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद दोनों की जोड़ी ने एक से बढक़र एक फिल्म बनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इन फिल्मों में कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, साजन चले ससुराल, बड़े मियां छोटे मियां, राजा बाबू, दीवाना मस्ताना, दुल्हे राजा, हसीना मान जाएगी, जोड़ी नंबर वन और पार्टनर आदि शामिल है।
 
1990 से 2000 के बीच डेविड धवन की फिल्मों के टाइटल में वन का उपयोग किया जाता और ये फिल्में टिकट खिडक़ी पर सुपरहिट हुआ करती थी इसी को देखते हुए दर्शक उन्हें इंटरटेनर नंबर वन कहना शुरू कर दिया। गोविंदा के अलावा डेविड धवन ने संजय दत्त, सलमान खान, ऋषि कपूर और अनिल कपूर को भी लेकर कामयाब फिल्मों का निर्देशन किया। 
 
डेविड धवन ने अपने ढ़ाई दशक लंबे सिने करियर में 40 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया है। उनके करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ है शोला और शबनम, बोल राधा बोल, अंदाज, इना मिना डीका, याराना, लोफर, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, बीबी नंबर वन, दुल्हन हम ले जायेगें, ये है जलवा, हम किसी से कम नही, मुझसे शादी करोगी, मैने प्यार क्यूं किया, चश्मेबद्दूर, मैं तेरा हीरो, जुड़वा 2, कुली नंबर वन शामिल है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख