suvichar

टीवी शो CID हो रहा है बंद, कलाकार और फैंस हुए शॉक्ड

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (15:33 IST)
टीवी शो CID भारत में कितना मशहूर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 21 साल से दिखाया जा रहा है। 21 अक्टोबर तक इस शो के 1546 एपिसोड्स प्रसारित हो चुके हैं।
 
CID के फैंस के लिए यह दु:खद खबर है कि यह शो अब बंद किया जा रहा है। 27 अक्टोबर 2018 को इसका आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। 
 
शो के बंद करने के पीछे कोई कारण अब तक नहीं बताया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि चैनल और शो के प्रोड्यूसर के बीच अनबन हो गई है और इसी कारण यह शो बंद किया जा रहा है। 
 
इस शो के कलाकार घर-घर फेमस हो चुके हैं। उन्हें असली नाम से कम और किरदारों के नाम से ज्यादा जाना जाता है। एसीपी प्रद्युम्न (शिवाजी साटम), अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव), दया (दयानंद शेट्टी), फ्रेडरिक्स (दिनेश फडणीस), डॉक्टर सालुंके (नरेन्द्र गुप्ता) जैसे कुछ किरदारों ने अपार लोकप्रियता हासिल की है। 
 
दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी का कहना है कि इस खबर ने उन्हें स्तब्ध कर दिया है। वे इस शो और साथी कलाकारों को मिस करेंगे। इस शो के कई फैंस भी शॉक्ड हैं। सोशल मीडिया पर इस शो को बंद न करने की अपील की जा रही है। 

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से जारी बयान में कहा गया है जल्दी ही शो को नए सीज़न के साथ शुरू किया जाएगा जिसमें थ्रिल का स्तर और बढ़ा हुआ मिलेगा। 
 
इस शो का एक कारनामा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। 8 अक्टोबर 2004 को लोनावाला में इसका 111 मिनट का सिंगल शॉट एपिसोड शूट हुआ जिसमें एक भी कट नहीं था। इस एपिसोड का प्रसारण 7 नवम्बर 2004 को हुआ।

Show comments

‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ से ‘फूलों का तारों का’ तक, राखी के ये गीत हैं अमर

बॉलीवुड में राखी का बदलता रंग: इन फिल्मों ने पर्दे पर दिखाई भाई-बहन के प्यार की गहराई

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख