suvichar

चुपके-चुपके के रीमेक में राजकुमार राव निभाएंगे धर्मेन्द्र वाला रोल!

Updated: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (12:32 IST)
चुपके-चुपके (1975) को भारत की बेहतरीन हास्य फिल्मों में से एक माना जाता है। हृषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में धर्मेन्द्र, शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ओमप्रकाश ने लीड रोल निभाए थे। फिल्म को बेहद पसंद किया गया और आज भी टीवी पर जब यह दिखाई जाती है तो इसे अच्छी टीआरपी मिलती है। 
 
इस फिल्म का रीमेक बनाने की चर्चा बॉलीवुड में है। कुछ लोगों का मानना है कि इतनी अच्छी फिल्म का रीमेक नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि यह क्लासिक मूवी है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि रीमेक बनाने में कोई बुराई नहीं है। 
 
फिलहाल स्क्रिप्ट को आज के दौर के हिसाब से ढाला जा रहा है। फिल्म की आत्मा वैसी ही रखी जाएगी। कलाकारों का चयन स्क्रिप्ट पूरी होते ही होगा। लेकिन चर्चा है कि राजकुमार राव को फाइनल कर लिया गया है। 
 
ओरिजनल में जो धर्मेन्द्र ने रोल निभाया था उसी रोल में राजकुमार राव नजर आएंगे। राजकुमार ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है। अमिताभ वाले रोल के लिए कलाकार ढूंढा जा रहा है। मेकर्स चाहते हैं कि दमदार कलाकार इसमें नजर आएं ताकि वे ओरिजनल मूवी के स्तर का रीमेक बना सके। 

Show comments

यश की 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान तय: जानें 26 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म के क्रेज की 5 बड़ी वजहें

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख