• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Chitrangada Singh, Ranbir Kapoor, Sandeep Singh
Written By

चित्रांगदा का बड़ा फैसला... कैमरे के पीछे दिखाएंगी कमाल

चित्रांगदा सिंह
कहते हैं कि चित्रांगदा सिंह ने तलाक ही इसीलिए लिया था ताकि वे अपना सारा ध्यान करियर पर लगा सके, लेकिन अच्छी अभिनेत्री होने के बावजूद चित्रांगदा के पास कोई फिल्म नहीं है। चर्चा में बने रहने के लिए उन्होंने आइटम सांग तक कर डाले, लेकिन इससे उनकी स्थिति में कोई फर्क नहीं आया है। हारकर चित्रांगदा ने अब खुद फिल्म बनाने का फैसला कर लिया है। वे निर्माता होंगी ही साथ में निर्देशक की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। 
 
कैमरे के सामने होने के बजाय चित्रांगदा कैमरे के पीछे होंगी। एक स्क्रिप्ट उन्होंने चुन ली है। यह एक हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह  की बायोपिक होगी। संदीप सिंह के रोल के लिए रणबीर कपूर, चित्रांगदा की पहली पसंद हैं। 
 
वैसे रणबीर यह फिल्म शायद ही करें क्योंकि चित्रांगदा की निर्देशक के रूप में कोई पहचान नहीं है। यदि रणबीर ना करते हैं तो चित्रांगदा किसी नए चेहरे को भी मौका दे सकती हैं। 
ये भी पढ़ें
WOW...भारत के इस मेगास्टार पर बनेंगी बायोपिक