Daily Horoscope
✕

Box Office पर छिछोरे ने पछाड़ा धोनी को

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (12:56 IST)
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म छिछोरे ने 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' को पछाड़ दिया है। दोनों फिल्मों की बात यहां इसलिए की जा रही है कि सुशांत सिंह राजपूत ने इन दोनों फिल्मों में लीड रोल निभाए हैं। 
 
अब तक 'धोनी' सुशांत सिंह की हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवी थी, लेकिन अब छिछोरे आगे निकल गई है। छिछोरे ने तीसरे सप्ताह में शुक्रवार 3.09 करोड़ रुपये, शनिवार 5.70 करोड़ रुपये, रविवार 7.14 करोड़ रुपये, सोमवार 2.25 करोड़ रुपये, मंगलवार 2.10 करोड़ रुपये, बुधवार 2.03 करोड़ रुपये और गुरुवार 1.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
फिल्म ने पहले सप्ताह में 68.83 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 40.47 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में 24.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तीन सप्ताह में यह फिल्म अब तक 133.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
छिछोरे ने 50 करोड़ का आंकड़ा 5वें दिन, 75 करोड़ का आंकड़ा 9वें दिन, 100 करोड़ का आंकड़ा 12वें दिन और 125 करोड़ का आंकड़ा 17वें दिन पार किया। 
 
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा लीड रोल में हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट हो गई है। 

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख