biodatamaker
✕

‍महेश मांजरेकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज, लगा यह आरोप

Updated: गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (12:11 IST)
बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर-निर्देशक महेश मांजरेकर कानूनी पंचड़े में फंस गए हैं। महेश मांजरेकर के खिलाफ मुंबई की कोर्ट में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। उन पर मराठी फिल्म के कुछ अश्लील दृश्यों में बच्चों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा है।
 
अदालत ने मामले की जांच के निर्देश पुलिस को दिए हैं। खबरों के मुताबिक महेश मांजरेकर के खिलाफ सेक्शन 292, 34, पोक्सो एक्ट के सेक्शन 14 और आईटी एक्ट के सेक्शन 67 और 67बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
महेश मांजरेकर निर्देशित मराठी फिल्म नाय वरण भात लोणचा कोन नाय कोंचा 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर काफी हंगामा मचा था और मुंबई की अदालतों में इसके खिलाफ शिकायतें और याचिका दायर हुई थीं।
 
मुंबई की एक एनजीओ भारतीय स्त्री शक्ति की अध्यक्ष सीमा देशपांडे ने यह आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी कि फिल्म में कम उम्र के बच्चों को उनकी आंटी के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। साथ ही बच्चों के साथ हिंसा के दृश्य भी हैं। 

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख