Daily Horoscope
✕

सनी लियोनी और करिश्मा तन्ना की फिल्म बनी वेबसीरिज 'बुलेट्स', ट्रेलर में दिखी हॉटनेस

Updated: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (19:20 IST)
सनी लियोनी और करिश्मा तन्ना को लेकर 2015 में एक फिल्म बन रही थी जिसका नाम था 'टीना एंड लोलो'। यह फिल्म बनना शुरू हुई और डिब्बा बंद हो गई। कोई खबर सुनने को नहीं मिली कि आखिर फिल्म रिलीज क्यों नहीं हुई। 



 
अब ओटीटी का जमाना है और प्लेटफॉर्म्स को दिखाने के लिए कंटेंट चाहिए। बस, टीना एंड लोलो को वेबसीरिज की शक्ल दे दी गई है। नाम भी नया रखा गया है- बुलेट्स। ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। एमएक्स प्लेयर पर ये सीरिज 30 अक्टोबर से दिखाई जाएगी। 


 
देवांग ढोलकिया द्वार निर्देशित इस फिल्म (सीरिज) में सनी लियोनी और करिश्मा तन्ना का सेक्सी अवतार नजर आ रहा है। साथ में ये दोनों एक्शन करती भी नजर आ रही हैं। 
 
 
दो मिनट लंबे इस ट्रेलर में टीना और लोलो की जिंदगी की झलक देखने को मिल रही है। ये दोनों दो देशों के बीच होने वाली हथियारों की गैर कानूनी डील में उलझती हैं। पुलिस और गुंडे पीछे लग जाते हैं और दोनों अपने आपको बचाने में लग जाती हैं। 


 
सनी और करिश्मा की जुगलबंदी दर्शकों को कितना पसंद आती है, देखने वाली बात होगी। 

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख