Daily Horoscope
✕

'गदर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान बंद हुआ थिएटर का एसी, पैसा वापस मांगने पर बाउंसरों ने दर्शकों को पीटा

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (11:39 IST)
Controversy during Gadar 2 screening: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। हालांकि 'गदर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघरों में विवाद की खबरें भी सामने आ री है। हाल ही में कानपुर के साउथ एक्स मॉल में भी 'गदर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान बवाल हो गया।
 
जब मॉल के पीवीआर में 'गदर 2' फिल्म देख रहे दर्शकों ने एसी बंद होने पर हंगामा किया तो बाउंसरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कई दर्शकों के कपड़े भी फाड़ दिए गए। दरअसल, थिएटर का एसी अचानक खराब हो गया। जिसकी शिकायत करने के बाद भी थियेटर की ओर से उसे ठीक करने के लिए कुछ नहीं किया गया तो नाराज दर्शकों ने अपने पैसे वापस मांगे और इस दौरान उनकी झड़प बाउंसर से हो गई।
 
हंगामा बढ़ने पर एक दर्शक को कुछ बाउंसरों ने मिलकर पीट दिया। बाउंसरों के इस रवैये के बाद फिल्म देखने आए दर्शकों का हंगामा बढ़ गया और दर्शक बाउंसरों से जा भिड़े। बाउंसरों की मारपीट का शिकार हुए मिथिलेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर जूही थाने की पुलिस ने टाकीज के प्रबंधक नितेश शर्मा, साउथ एक्स मॉल के मालिक और 20 से 25 बाउंसरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख