Daily Horoscope
✕

बोनी कपूर नहीं चाहते कोई और बनाए श्रीदेवी की बायोपिक, करने जा रहे हैं यह काम

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (18:55 IST)
साल 2018 में अचानक श्रीदेवी के दुनिया से चले जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री हैरान रह गई थी। बोनी कपूर अभी तक श्रीदेवी की मौत से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। श्रीदेवी की कहानी को पर्दे पर दिखाने के लिए डायरेक्टर्स में होड़ लगना शुरू हो गई हैं। 
 
श्रीदेवी पर फिल्म बनाने के लिए सभी काफी उत्सुक है। हर किसी के पास बायोपिक की एक स्टोरीलाइन भी है। अब बोनी कपूर भी अपनी प‍त्नी श्रीदेवी के उद्भुत जीवन और करियर पर एक फिल्म बनाने करने की योजना बना रहे हैं। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक बोनी नहीं चाहते कि उनके अलावा, श्रीदेवी पर कोई और फिल्म बनाए। इसलिए बोनी कपूर जल्द से जल्द श्रीदेवी की कहानी कॉपीराइट करवाना चाह रहे हैं ताकि वह अपनी पत्नी की बायोपिक को उसी तरह बना सकें, जिस तरह से वह चाहते हैं।
 
इतना ही नहीं, श्रीदेवी पर किताब लिखने वालों का भी हुजूम जमा हो गया है। कई सारे जर्नलिस्ट और लेखकों ने इस संबंध में बोनी से संपर्क किया है। बोनी कपूर जल्दी ही उनमें से किसी को श्रीदेवी पर किताब लिखने की मंजूरी दे सकते हैं।

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख