kalsarpa dosh calculator
✕

'गदर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमा हॉल के बाहर हुई बमबाजी

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (12:02 IST)
Bombing during the screening of Gadar 2: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 'गदर 2' देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ रही भीड़ के बीच विवादों की खबरें भी सामने आ रही है।
 
वहीं अब पटना में 'गदर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान एक थिएटर के बाहर बमबाजी की खबरें सामने आई है। यह घटना पटना के गांधी मैदान स्थित रीजेंट सीनेमा हॉल की है। रात करीब 12 बजे दो युवक सिनेमाघर के बाहर पहुंचे और बम फेंक कर भाग गए। एक बम फट गया जबकि दूसरा नहीं फटा।
 
इस बमबाजी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस मामले में पीरबहोर थाने में केस दर्ज कराया गया है। सिनेमा हॉल के मैनेजर सुमन कुमार सिन्हा ने कहा कि बुधवार की रात करीब 11 बजे दो-तीन लोग शराब के नशे में आए। मेन गेट पर जो गार्ड था उनसे कहने लगे कि भीड़ है और हमलोग ब्लैक मार्केटिंग करके कुछ पैसा कमाते हैं।
 
उन्होंने बताया कि इस पर गार्ड ने कहा कि हमार यहां टिकट ब्लैक नहीं होता है न हमलोग होने देते हैं। इसके बाद गार्ड ने आकर सिनेमा हॉल का आधा शटर गिरा दिया। कुछ देर बाद सिनेमा हॉल की पीछे की गली से उपद्रवी आए और एक बम शटर के सामने फेंक दिया।
 
घटना के बाद तुरंत सिनेमा हॉल के लोगों ने गांधी मैदान थाने को इसकी सूचना दी। जब एक पुलिस ऑफिसर आए तो उपद्रवियों की ओर बम फेंक दिया जो फट गया। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख