dharma sangrah
✕

32 साल की हुईं दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान के कहने पर किया था यह काम

Updated: रविवार, 2 जून 2019 (14:06 IST)
Photo : Instagram
बिहार के पटना में 02 जून 1987 को जन्मी सोनाक्षी सिन्हा को अभिनय की कला विरासत में मिली है। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा जाने माने अभिनेता है। सोनाक्षी ने साल 2005 में फिल्म 'मेरा दिल लेकर देखो' में कॉस्ट्यूम डिजाइन करके कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
Photo : Instagram
फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी मॉडल थीं। साल 2008 और 2009 में सोनाक्षी ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक भी किया था। उनका कहना है कि उनके फिल्मी करियर में सलमान खान का हाथ है। सलमान की सलाह से ही सोनाक्षी ने स्विमिंग, योगा करके अपना 30 किलो वजन कम किया था।
Photo : Instagram
सोनाक्षी को पेंटिंग और स्केच बनाने का भी बहुत शौक है। फिल्म 'लुटेरा' में भी वह पेंटिंग करती नजर आईं। उन्हें साड़ी पहनना भी बहुत पसंद है। सोनाक्षी को रैपर के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने कई गानों में रैपिंग की है।
Photo : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनेत्री के तौर पर अपने करियर की शुरूआत साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग' से की। इस फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट सलमान खान थे। सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
Photo : Instagram
इसके बाद सोनाक्षी ने दबंग-2, सन ऑफ सरदार, राउडी राठौर, आर. राजकुमार और होली डे जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है। साल 2013 में प्रदर्शित फिल्म लुटेरा को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं मिली लेकिन इस फिल्म में सोनाक्षी के अभिनय को दर्शकों तथा समीक्षकों ने बेहद पसंद किया है।
Photo : Instagram
इसके बाद सोनाक्षी की तेवर, अकीरा, नूर, इत्तेफाक, वेलकम टू न्यूयार्क, हैप्पी फिर भाग जायेगी और कलंक जैसी फिल्में रिलीज हुई जिसमें उनके अभिनय के विविध रूप देखने को मिले। सोनाक्षी इन दिनों दबंग-3 और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम कर रही है।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख