ramcharitmanas
✕

फिल्म 'अर्थ' के रीमेक में नजर आ सकते हैं बॉबी देओल, मेकर्स के साथ चल रही चर्चा

Updated: गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (17:26 IST)
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल वेब सीरीज 'आश्रम' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीरीज की जबरदस्त सफलता के बाद से ही बॉलीवुड के कई जाने-माने डायरेक्टर अभिनेता के साथ काम करने के लिए बेताब हैं। ताजा खबरों की माने तो मेकर्स 1982 में आई क्लासिक फिल्म 'अर्थ' के रीमेक को बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

 
इस फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए बॉबी देओल का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि महेश भट्ट ने 2016 में ही 'अर्थ' के राइट्स बेच दिए थे। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स इन दिनों इस फिल्म के नए वर्जन की तैयारी में हैं।
 
खबरों के मुताबिक फिल्म में कुलभूषण खरबंदा के किरदार के लिए बॉबी देओल को चुना गया है। निर्माता अजय कपूर और शरत चंद्र अभिनेता के साथ चर्चा के अंतिम चरण में हैं। शरत चंद्रा ने कहा, 'हां सुपर टैलेंटेड बॉबी देओल कुलभूषण खरबंदा जी की 'अर्थ' रीमेक में मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। हम उनके साथ चर्चा के अंतिम चरण में हैं। उम्मीद की जा रही है कि 'अर्थ' के रीमेक का निर्देशन रेवती करेंगी। फिल्म में 2021 के फर्स्ट हाफ में फ्लोर पर जा सकती है। 
 
फिल्म 'अर्थ' में कुलभूषण खरबंदा, शबाना आजमी और स्मिता पाटिल जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म के लिए शबाना आजमी को नेशनल अवार्ड भी मिला था, जबकि महेश भट्ट को बेस्ट डायलॉग के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।
 

Show comments

फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख