Daily Horoscope
✕

आश्रम 3 की शूटिंग विवादों के बावजूद है जारी, टाइटल बदलने को लेकर सस्पेंस

Updated: मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (11:22 IST)
आश्रम वेबसीरिज भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरिज है और इसके दोनों सीज़न सुपरहिट रहे थे। इसी की सफलता को देखते हुए प्रकाश झा तीसरे सीजन की शूटिंग मध्यप्रदेश के भोपाल में कर रहे हैं। पिछले दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ता आश्रम के सेट पर पहुंच गए थे और उन्होंने तोड़-फोड़ मचाने के साथ-साथ प्रकाश झा पर स्याही भी फेंकी थी। साथ ही सीरिज में लीड रोल निभा रहे बॉबी देओल और प्रकाश झा के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। 
 
टाइटल और कंटेंट को लेकर है विरोध 
विरोध सीरिज के टाइटल और कंटेंट को लेकर है। कहा जा रहा है कि केवल हिंदू धर्म को ही निशाने पर लिया जाता है। दूसरे धर्म पर आधारित इस तरह की सीरिज नहीं बनाई जाती है। एक नेता का कहना है कि टाइटल से यह धार्मिक सीरिज लगती है लेकिन इसमें अश्लील कंटेंट है। यह आश्रम व्यवस्था को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए इसका टाइटल बदला जाए और स्क्रिप्ट दिखाई जाए। 
 
क्या बदलेगा टाइटल? 
आश्रम 3 की शूटिंग एक बार फिर शुरू हो गई है। लेकिन टाइटल बदलेगा या नहीं इसको लेकर इस सीरिज के मेकर प्रकाश झा ने कुछ नहीं कहा है। संभवत: वे आने वाले दिनों में इस बात को लेकर खुलासा करेंगे। 
 
दूसरी ओर बजरंग दल की इस हरकत पर फिल्म इंडस्ट्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। निर्माता के एसोसिएशन ने भी इसकी भर्त्सना की है। कुछ लोगों का कहना है कि देश में सेंसर बोर्ड है तो फिर कोई किसी भी कंटेंट या टाइटल पर कैसे आपत्ति ले सकता है? 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख