Daily Horoscope
✕

बाबा ‍निराला बनकर फिर लौटे बॉबी देओल, आश्रम सीजन 3 के दूसरे पार्ट का टीजर रिलीज

Updated: शनिवार, 1 फ़रवरी 2025 (11:48 IST)
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' के तीनों सीजन हिट साबित हुए है। इस सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला का किरदार निभाया है, जो अपने आश्रम की महिलाओं का शोषण करता है। वहीं अब एमएक्स प्लेयर ने 'आश्रम' के तीसरे सीजन के दूसरे पार्ट का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है।  
 
टीजर में दिखाया गया है कि बाबा निराला की नजर नए शिकार पर है, लेकिन वह शिकार उनके लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। बाबा निराला से बदला लेने की साजिश रची जाती है और गोलियां चलाई जाती हैं क्योंकि खेल पहले से भी अधिक भयंकर हो गया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

सोची-समझी चालों और विस्फोटक टकरावों के साथ, आश्रम के भीतर बड़ा खेल खेला जा रहा है। मेकर्स ने टीजर को शेयर करते हुए लिखा, 'जपनाम शुरू कर लो, बाबा निराला आ रहे हैं जल्द ही।'
 
पिछले सीजन में देखा था कि पम्मी ने बाबा निराला पर दुराचार का आरोप लगाया था। लेकिन बाबा अपने पावरफुर कनेक्शन का इस्तेमाल करके खेल पलट देता है और पम्मी को ही जेल पहुंचा देता है। इसी बीच अस्पताल में भर्ती पम्मी की मां का निधन हो जाता है। 
 
बाबा निराला को पम्मी की हालत के बारे में पता चलता है तो वह डीआईजी को उसके खिलाफ सारे आरोप वापस लेने का आदेश देता है। जेल से रिहा होकर पम्मी ‍फिर से बाबा निराला के आश्रम पहुंचती है। अब पम्मी बाबा निराला से बदला लेने की ठान चुकी है। 
 
पम्मी पहले आश्रम में सभी को यह एहसास कराती है कि वह अब पहले जैसी नहीं रही और पूरी तरह से बाबा की भक्ति में डूब गई है। पम्मी भोपा को अपने प्यार के चंगुल में फंसा लेती हैं, जिसके बाद भोपा और बाबा के बीच दरार पैदा हो जाती है। पम्मी की प्लानिंग से बाबा, का वीडियो रिकॉर्ड कर लेती हैं। इस वीडियो को वह भोपा की मदद से अदालत में पेश करती है, जिससे साबित होता है कि बाबा नपुंसक नहीं है। अब, बाबा के पास अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अपना शुद्धिकरण करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख