Daily Horoscope
✕

अक्षय कुमार के साथ पांचवीं फिल्म... मजा आ जाएगा

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (18:24 IST)
बॉबी देओल के लिए यही संतोष की बात है कि उन्हें फिल्में मिलने लगी हैं। जब से सलमान खान ने उन्हें 'रेस 3' में लिया है तब से निर्माता-निर्देशक बॉबी के बारे में भी सोचने लगे हैं। 
 
ये बात तो बॉबी भी जानते हैं कि अब बतौर हीरो फिल्म चलाने का दम उनमें नहीं रह गया है, लेकिन वे मल्टीस्टारर फिल्मों में फिट हो सकते हैं। भले ही रोल ज्यादा न हो, लेकिन बॉबी को कुछ तो करने को मिलेगा। 
 
रेस 3 को चलाने की सारी जवाबदारी सलमान के कंधों पर है। इसी तरह हाउसफुल 4 की ये जवाबदारी अक्षय कुमार पर है। बॉबी को यह फिल्म भी मिल गई है। 
 
अक्षय के साथ बॉबी ने अजनबी, दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों और थैंक यू जैसी चार फिल्में की हैं। अक्की के साथ उनकी अच्छी बांडिंग है। 


 
चार फिल्म कर चुके बॉबी का कहना है कि अक्षय के साथ काम करना अच्छा लगता है। पांचवीं फिल्म भी साथ करेंगे तो मजा आ जाएगा। 
 
बॉबी की यमला पगला दीवाना फिर से भी आने वाले महीनों में रिलीज होगी। इसमें बॉबी पापा धर्मेन्द्र और भाई सनी के साथ नजर आएंगे। 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख