dharma sangrah
✕

बिग बॉस ओटीटी : जीशान खान और अक्षरा सिंह के बीच छिड़ी जंग, एक्ट्रेस बोलीं- कोई जबरदस्ती काम नहीं करवा सकता

Updated: रविवार, 22 अगस्त 2021 (14:31 IST)
बिग बॉस ओटीटी के घर में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहाहै। जीशान खान और दिव्या अग्रवाल घर के अगले बॉस मैन और बॉस लेडी बने हैं। वहीं घर के कैप्टन जीशान खान और अक्षरा सिंह के बीच भयंकर लड़ाई देखने को भी मिली।

 
जीशान और अक्षरा के बीच यह झगडूा कपड़े तरीके से रखने को लेकर शुरू हुआ था। जो बाद में काफी बढ़ गया। जीशान अक्षरा सिंह को कपड़ॅ को बॉस्केट में रखने के लिए कहते हैं। इतना सुनते ही अक्षरा सिंह जीशान खान पर भड़क जाती हैं। अक्षरा सिंह उनसे कहती हैं कि लड़की से बात करने की तमीज सीख, मेरा बाप बनने की कोशिश मत करो। 
 
अक्षरा गुस्से में सामान उठाकर फेंकने लगती हैं। जीशान इसके बाद अक्षरा को कहते हैं कि उनकी खाना बनाने की ड्यूटी है। इसके बाद लड़ाई ज्यादा बढ़ जाती है। आखिर में घरवालों को दोनों को अलग करना पड़ता है। अक्षरा घरवालों से कहती हैं कि वह अपनी मर्जी से काम करेंगी। कोई उनसे जबरदस्ती काम नहीं करवा सकता है। 
 
अक्षरा कनफेशन रूम में जाने की जिद करती है। इसके बाद वह खुद को चोट पहुंचाने लगती हैं। अक्षरा कहती हैं कि वह खुद को चाकू मार लेंगी। अक्षरा सिंह को चोट भी लग जाती हैं। लेकिन मेडिकल रूम में जाने की जगह पर अक्षरा कन्फेशन रूम में जाने पर अड़ जाती हैं।
 
घरवाले अक्षरा को समझाते हैं लेकिन, वह इलाज नहीं करवाती है। आखिर में बिग बॉस अक्षरा सिंह को मेडिकल रूम में बुलाते हैं। दूसरी तरफ नेहा भसीन और दिव्या अग्रवाल के बीच झगड़ा हो जाता है। बिग बॉस अक्षरा सिंह को डांटते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि कन्फेशन रूम में बुलाने के लिए बिग बॉस पर दबाव या धमकी नहीं दे सकते।
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख