सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss ott 2 akanksha puri evicted from the show jad hadid nominated for next week
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : सोमवार, 3 जुलाई 2023 (13:11 IST)

Bigg Boss OTT 2 : जद हदीद संग लिपलॉक करना पड़ा महंगा! शो से बाहर हुईं आकांक्षा पुरी

Bigg Boss OTT 2 : जद हदीद संग लिपलॉक करना पड़ा महंगा! शो से बाहर हुईं आकांक्षा पुरी | bigg boss ott 2 akanksha puri evicted from the show jad hadid nominated for next week
Bigg Boss OTT 2 : सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते दिनों शो में आकांक्षा पुरी और जैद हदीद ने एक चैलेंज के दौरान 3 सेकंड तक एक-दूसरे को किस करके बवाल मचा दिया था। इसके बाद वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने दोनों को खूब लताड़ा था।
 
इसके बाद वीकेंड का वार में एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गया है। अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, जिया शंकर और आकांक्षा पुरी बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे। अभिषेक मल्हान, जिया शंकर और आकांक्षा पुरी से कहा गया कि वह आपसी सहमति से एक सदस्य को एविक्ट कर सकते हैं।
 
तीनो कंटेस्टेंट को बीबीवर्स में ले जाया गया और एक टास्क करने के लिए दिया गया। उनसे कहा गया कि वे तय करें कि उनमें से किसे बाहर जाना चाहिए। साथ ही ये शर्त रखी गई कि तीनों जितना ज्यादा समय लेंगे बाकी घरवालों के हाथ से बाजी उतनी ही निकलती चली जाएगी। 
 
जनता ने दिखाया आकांक्षा को बाहर का रास्ता 
अभिषेक और आकांक्षा ने जिया का नाम लिया। वहीं जिया ने आकांक्षा को चुना। लेकिन आपसी सहमति से कोई फैसला नहीं बन सका। इसके बाद जनता की वोटिंग की बात आई। इस वोटिंग में आकांक्षा पुरी बाहर हो गईं। वहीं इस हफ्ते जद हदीद  नॉमिनेट हैं। 
 
जद जदीद को सलमान खान ने नॉमिनेट किया है। वह जद से इस बात से खफा थे कि पहले तो उन्होंने शो में लिपलॉक किया। इसके बाद बेबिका धुर्वे संग बहसबाजी के बीच उन्होंने अपनी पैंट उतार दी थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
क्रिस्टोफर नोलन की मूवी Oppenheimer की भारत में एडवांस बुकिंग शुरू, 21 जुलाई को होगी रिलीज