'नमक हलाल' एक्टर हरीश मैगन का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Photo credit : Twitter
हरीश मैगन 1988 से लगातार सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी CINTAA के सदस्य थे। CINTAA ने ट्विटर के जरिए हरीश के निधन की जानकारी साझा की है और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, CINTAA हरीश मैगन (जून 1988 से सदस्य) के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता है।
CINTAA expresses its condolences on the demise of Harish Magon
— CINTAA_Official (@CintaaOfficial) July 1, 2023
(Member since JUNE. 1988)
.#condolence #condolencias #restinpeace #rip #harishmagon #condolencemessage #heartfelt #cintaa pic.twitter.com/qMtAnTPThX
हरीश अपने पीछे पत्नी एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। एफटीआईआई से ग्रेजुएट हरीश मैगन को चुपके-चुपके, खुशबू, मुकद्दर का सिकंदर और शहंशाह जैसी फिल्मों में भी देखा गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya

