मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Bigg Boss 17 Ankita Lokhande and Neil Bhatt get into an ugly fight
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : सोमवार, 27 नवंबर 2023 (16:55 IST)

Bigg Boss 17 : अंकिता लोखंडे और नील भट्ट के बीच हुई लड़ाई, एक्ट्रेस बोलीं- 'तेरे मुंह से बदबू आ रही'

Bigg Boss 17 : अंकिता लोखंडे और नील भट्ट के बीच हुई लड़ाई, एक्ट्रेस बोलीं- 'तेरे मुंह से बदबू आ रही' | Bigg Boss 17 Ankita Lokhande and Neil Bhatt get into an ugly fight
Bigg Boss 17 Promo: 'बिग बॉस 17' से बीते हफ्ते जिग्ना वोरा एलिमिनेट हो गई है। वहीं इस हफ्ते 8 कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इनमें रिंकू धवन, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल और अरुण महाशेट्टी का नाम शामिल है।
 
नॉमिनेट होने के बाद अंकिता लोखंडे और नील भट्ट के बीच झगड़ा देखने को मिला है। मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अंकिता लोखंडे और नील भट्ट के बीच भयंकर झगड़ा होता दिख रहा है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। 
 
प्रोमो में दिख रहा है कि अंकिता, नील को फट्टू बताती है। साथ ही उन्हें डरपोक भी कहती हैं। इसके बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो जाती है। अंकिता नील भट्ट को बोलती हैं कि तू पूरे दिन अब पोक होगा। इस पर नील बोलते हैं, 'आपको पोक करने है, चाकू, खंजर जो मारना है, वो करो।' 
 
अंकिता कहती हैं, सांस मत ले, बहुत बदबू आ रही हैं। इसपर नील अंकिता को 'खोखला बताते हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस भड़क जाती हैं। दोनों एक दूसरे पर तेज आवाज में चिल्लाने लगते हैं। 
 
बता दें कि नील भट्ट शो में अक्सर शांत ही नजर आते हैं। बिग बॉस 17 की शुरुआत में अंकिता लोखंडे और नील भट्ट की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। लेकिन अब धीरे-धीरे दोनों के बीच की दोस्त खत्म हो गई है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
प्याज का यह लाजवाब चुटकुला आपका दिन बना देगा: तुम सबको रुलाओगी