ramcharitmanas
✕

Bigg Boss 15 के घर में राखी सावंत लेंगी पति रितेश से तलाक!

Updated: शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (16:35 IST)
ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों 'बिग बॉस 15' के घर में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि राखी ने अपने एनआईआर पति रितेश के साथ घर में एंट्री की है। जब से राखी सावंत और रितेश की बिग बॉस घर में एंट्री हुई है तब से यह दोनों चर्चा में बने हुए हैं।

 
लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि रितेश राखी के पति है। कई लोगों का मानना है मेकर्स ने बिग बॉस की टीआरपी बढ़ाने के लिए ये प्लानिंग की थी। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि राखी के पति बिग बॉस टीम के कैमरामैन हैं।
 
वहीं अब एक और खबर सामने आई है कि राखी सावंत जल्द ही अपने पति रितेश के साथ रिश्ता तोड़ने वाली हैं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 15 के आने वाले एपिसोड में राखी रितेश से अलग होने की घोषणा करने वाली हैं। राखी बिग बॉस के घर के अंदर रितेश के साथ अपनी शादी तोड़ देंगी और बताएगी कि वह रितेश को हमेशा के लिए छोड़ रही हैं।
 
बीते 'वीकेंड का वार' में सलमान खान को भी रितेश पर भड़कते देखा गया था। सलमान ने कहा था कि आप शादी के दो साल बाद वापस लौटे हैं। शो में आकर पॉपुलैरिटी बटोर रहे हैं। आपका क्या भरोसा कि ये सफर खत्म होने के बाद आप वापस चले जाएं। 
 
सलमान ने कहा था कि अगर रितेश वापस ऐसा करते हैं तो राखी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप जैसे आदमी के साथ रहना व्यर्थ है।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख